अमरोहा, मई 20 -- अमरोहा, संवाददाता। अतरासी-अमरोहा मार्ग पर मंगलवार दोपहर टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हादसा अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गांव हाकमपुर के पास हुआ। बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव कौराल निवासी ऋषिपाल सिंह व उनकी पत्नी प्रवेश देवी बाइक पर सवार होकर गांव खाता स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब हाकमपुर गांव में पहुंचे तो पीछे से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रवेश देवी की मौके पर ही मौत हो गई व ऋषिपाल सिंह गंभीर घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। वहीं, चालक टेंपो छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ...