हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
फरीदाबाद, मई 20 -- पलवल,अजित कुमार। मुंडकटी थाना अंतर्गत दिल्ली-आगरा हाईवे-19 पर गांव मीतरोल के नजदीक टैंकर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रकाश कॉलोनी निवासी अमरवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 19 मई की सुबह वह और उसका पति गिर्राज बाइक पर सवार होकर गांव गुदराना से पलवल की तरफ जा रहे थे। जब वो गांव मीतरोल के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज गति के केंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने के कारण दोनों गंभीर तौर से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया जहां डाक्टरों ने उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.