रुद्रपुर, मार्च 24 -- गदरपुर, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मामा को भी हल्की चोटें आई हैं। नौ वर्षीय रितिका और उसकी 12 वर्षीय बड़ी बहन आस्था दोनों को उनके मामा अजीत कुमार, निवासी पीलीभीत स्कूल की छुट्टी के बाद कुंडेश्वरी स्थित अपने जीजा कमल कुमार के घर से बाइक पर अपने घर पीलीभीत ले जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे गदरपुर के पास हाईवे पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही गदरपुर पुलिस के कर्मी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रितिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.