अमरोहा, मार्च 15 -- अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो चालक समेत नौ लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। टेंपो चालक की हालत गंभीर है, जिसका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा 11 मार्च की दोपहर करीब एक बजे हुआ था। गांव धनौरी मीर निवासी यूनुस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक उनका छोटा भाई यूसुफ अपने टेंपो से नौगावां सादात से सवारियां लेकर अमरोहा जा रहा था। जैसे ही टेंपो मखदूमपुर गांव के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार सभी नौ लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपो चालक यूसुफ की हालत नाजुक बनी है। उन्हें तत्काल मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने यूनुस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.