गोंडा, फरवरी 28 -- मनकापुर, संवाददाता। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में नेवी के जवान सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जवान की चंद दिनों शादी होने वाली है। राहगीरों ने गंभीर रूप से दो घायलों को सीएचसी भिजवाया है। प्राथमिक इलाज के बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पंकज मिश्रा (25) पुत्र मदन चंद मिश्र निवासी बभनजोतिया थाना छपिया किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। तहसील के आगे धर्मपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से तेज ठोकर मार दिया। बुलेट पर सवार चालक सेना का जवान बताया जा रहा है। वह अहमदाबाद में नौकरी करता है। अभी एक सप्ताह पहले उसका तिलक समारोह है। कुछ ही दिनो में शादी होने वाली है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक चालक अब्दुल शमद (22) पुत्र अब्दुल...