वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। विश्वसुंदरीपुल के पास बुधवार रात करीब 10 बजे किसी वाहन की टक्कर से निजी स्कूल के शिक्षक मुगलसराय (चंदौली) के गोधना निवासी 40 वर्षीय शुभम मिश्रा की मौत हो गई। शुभम लंका के नगवां स्थित लिटिल फ्लावर हाउस स्कूल नगवां में शिक्षक थे। शुभम मिश्रा स्कूल में अध्यापन के साथ ही कुछ छात्रों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। रोज की तरह शिक्षण कार्य एवं ट्यूशन के बाद बुधवार रात वह बाइक से अपने घर के लिए निकले थे। हरसेवानंद स्कूल के पास पुल के अप्रोच मार्ग से हाइवे पर पहुंचे थे, उसी समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी शुभम को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर रात में ही परिजन पहुंचे। घटना को लेकर स्कूल में शोक जताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.