हादसे में नहीं, मारपीट से हुई है देवेंद्र की मौत : राकांपा-लोजपा
बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- बिहारशरीफ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान व लोजपा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पासवन मुकुट ने बयान जारी कर कहा है कि दस जुलाई की रात में काकोबिगहा के समीप लोजपा नेता देवेन्द्र पासवान दुर्घटना में जख्मी नहीं हुए थे। उनसे बेरहमी से मारपीट की गयी थी। मारपीट के कारण ही वे गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। बाद में इलाज के क्रम में मंगलवार को उनकी मौत हो गयी। नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज देखा जाये। दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाय। आश्रित परिवार को 20 लाख रुपया मुआवजा दिया जाय। साथ ही, मृतक के एक परिवार को सरकारी नौकरी दी जाये। यह भी पढ़ें- काकोरी में मृतक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.