हादसे में धायल महिला की मौत, केस दर्ज
गोरखपुर, मई 14 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में सड़क किनारे खड़ी महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामपुर निवासी रामलखन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च की शाम उनकी पत्नी नेबुला उर्फ मल्ला नेमुनी गांव में सभापति त्रिपाठी के घर के सामने खड़ी थीं। तभी गोरखपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 27 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई। पीपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.