दरभंगा, मई 3 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल के बौराम गांव के दो सहोदर भाइयों की पुणे में सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को इसकी सूचना मिलते ही बौराम गांव में सन्नाटा पसर गया। शोकाकुल परिजनों के चीत्कार से लोगों का कलेजा दहल रहा है। बौराम निवासी इमरान ने बताया कि गांव निवासी मो. हुसैन हाफिज के दो पुत्र अरशद (20) व मुर्तजा (25) बतौर प्रवासी मजदूर पुणे में मजदूरी कर शनिवार को अपने डेरा लौट रहे थे कि तेज रफ्तार कार ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गांव के दो नौजवानों की मौत से दुखी ग्रामीण सैफुल्लाह ने बताया कि अरशद व मुर्तजा की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें- हादसे में दो सगे भाइयों की पुणे में मौत अरशद व मुर्तजा ही पूरे परिवार का पालन-पोषण करता था। बड़े भाई मुर्तजा की शादी हाल...