बाराबंकी, अप्रैल 20 -- सिरौलीगौसपुर। शादी समारोह में पुरनिया गांव जा रहे एक युवक और उसका साथी रामनगर बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग पर ग्राम मदारपुर हनुमान मन्दिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलों में पिन्टू (30) और सुभाष निवासी गिलहन पुरवा थाना असन्द्रा को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर उपचार के लिए भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...