हादसे में दो की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस
संभल, जून 12 -- क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर निवासी दिनेश पुत्र सोमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल की शाम करीब सात बजे उसका भाई सुरेश पुत्र सोमपाल तथा भांजा राधे पुत्र बदन सिंह निवासी मझावली थाना बनियाठेर बाइक से गुन्नौर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि भकरौली के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.