हादसे में दो कांवड़िये घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
शामली, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा के दौरान देर रात थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। गत शनिवार देर रात थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के बनत चौराहे के पास दो कांवड़िये की बाइक टकराये जाने से सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कार्तिक पुत्र सुभाष निवासी दलावाला खानपुर, जनपद हरिद्वार तथा दिनेश पुत्र नीरज निवासी उपरोक्त घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस वाहन से दोनों कांवड़ियों को जिला अस्पताल शामली पहुंचाया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग हादसों में 18 कांवड़िए घायल चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को साधारण चोटें होना बताया। उपचार के बाद दोनों की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.