झांसी, जून 18 -- झांसी/टोडीफतेहपुर। टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बुधवार की देर रात मटियाना (शादी की एक रस्म) कर नाचते-गाते लौट रही महिलाओं की टोली पर बेकाबू बाइक चढ़ गई। हादसे में दुल्हन की चचेरी बहन और मामी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मोहल्ला नजरगंज निवासी संतोष अहिरवार की बेटी नंदनी की शादी 19 जून को है। बुधवार की देर रात पूजन और मटियाना की रस्म थी। इसमें शामिल होने बहन व बीए सेकेंड ईयर की छात्रा रोशनी अहिरवार (19) बेटी मातदीन और मामी टीकमगढ़ (मप्र) के गांव जेवर निवासी गीता देवी (38) पत्नी अर्जुन अहिरवार सहित अन्य कई महिलाएं टोली में पूजन कर लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- नाचती-गातीं महिलाओं पर चढ़ी बाइक, दुल्हन की चचेरी बहन-मामी की मौत; 8 महिलाएं भी गंभीर तभी नशे में एक यु...