कन्नौज, जून 15 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। तिर्वा रोड पर साइकिल सवार दिव्यांग को ट्रैक्टर ने रौंद दिया था। जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार की शाम ग्राम बनियानी निवासी दिव्यांग राम मूरत साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ड्राइवर ने साइकिल से सवार राम मूरत को रौंद दिया था। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने तिर्वा रोड पर शव रख कर जाम लगा दिया। और जमकर हंगामा काटा। तकरीबन डेढ़ घंटे जाम के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने व वैधानिक कार्यवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण व परिजन माने। तब कहीं यातायात शुरू हो सका था। घटना के बावत मामले में कोतवाली पुलि...