संभल, मार्च 16 -- बहजोई थाना क्षेत्र में इस्लामनगर मार्ग पर गांव मिर्जापुर के पास रविवार देर शाम बाइक और स्कूटर की आमने-सामने भिड़ंत में दो दोस्तों समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो युवक दिल्ली से गैस सिलेंडर लेने गांव आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए, जबकि घायलों को सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव मंडनपुर निवासी सतवीर (18) (पुत्र महेश) और उसका दोस्त गजेंद्र (19) (पुत्र वीरपाल) दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में उनके कमरे पर खाना बनाने के लिए गैस खत्म हो गई थी। सिलेंडर लेने के लिए दोनों रविवार शाम बाइक से गांव लौट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.