कौशाम्बी, मार्च 28 -- सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के सामने शुक्रवार को हाइवे पर हुए हादसे में फतेहपुर के दस लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। एडीजी व आईजी ने मौका-मुआयना किया था। हादसे के बाद शनिवार को सिराथू सीओ को हटा दिया गया है। प्रकरण में कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के सामने शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे आगे चल रहे कंटेनर से पिकअप भिड़ गया। हादसे में चार बच्चों समेत दस लोगों की मौत हो गई थी। आठ लोगों की मौत जिले में ही हो गई थी, जबकि दो लोगों ने देर रात एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में दम तोड़ा। इनके अलावा दर्जनों लोग घायल हो गए थे। हादसे को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया था। इसके बाद मौके पर एडीजी ज्योति नारायण व आईजी अजय मिश्र मौके पर आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.