रुद्रपुर, मार्च 5 -- किच्छा। एनएच- 74 बरेली बाईपास पर सड़क हादसे में दक्षिणी सोसाइटी के डायरेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब नौ बजे दक्षिणी सोसाइटी के डायरेक्टर एवं कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख भारती बेबी के पति नरेंद्र बागवानी निवासी ग्राम गिद्धपुरी कार से किच्छा से अपने गांव जा रहे थे। एनएच- 74 पर होटल सिटी पैलेस कट पर उनकी कार सामने से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...