रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने वर्ष 2022 में हुए एक हादसे के मामले में सुनवाई करते हुए बीमा कंपनी को कुल 71 लाख 39 हजार 567 रुपये मृतकों के परिजनों को देने के आदेश दिए हैं। इस मामले में कुल चार वाद दायर किए गए थे। हादसे में दंपति की मौत हो गई थी, जबकि बच्चे घायल हो गए थे। अमित सक्सेना निवासी न्यू जवाहर नगर नगला थाना पंतगनर पत्नी दीप्ति सक्सेना और दो बच्चों सार्थक व जान्हवी के साथ 28 मार्च 2022 को कार से बरेली जा रहे थे। किच्छा-पंतनगर रोड पर गोकुलनगर के पास विपरीत दिशा से आ रही कार के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में अमित सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीप्ति और बच्चे घायल हो गए। उपचार के दौरान दीप्ति की भी मौत हो गई। मामले में मृतक के बड़े भाई रूपम सक्सेना पुत्र सतीश सक्सेना निवास...