रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- पंतनगर, संवाददाता। संजय वन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने के कारण पुलिस कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ा पाई है। रविवार देररात करीब 12 बजे रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर संजय वन से लगभग 2 किलोमीटर पहले हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो और रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रही स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में स्कूटी सवार 21 वर्षीय अनिकेत कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी महुआखेड़ा, मजरा जसपुर, 22 वर्षीय रोहन कश्यप पुत्र कमल कश्यप निवासी बगाड़ी कोतवाली रुड़की जिला हरिद्वार, 26 वर्षीय आकाश कश्यप पुत्र गंगाराम कश्यप निवासी मिलन विहार, सिविल लाइंस रामपुर यूपी की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पैदल यात...