लोहरदगा, जून 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। मिशन चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन सगे भाई-बहनों की मौत पर भारतीय जनता पार्टी, लोहरदगा जिला महामंत्री पशुपतिनाथ पारस ने दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिले की परिवहन सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि जर्जर अवस्था वाले बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में परिवहन विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। उनके अनुसार, जिन वाहनों को काफी पहले ही सड़कों से हटा दिया जाना चाहिए था, उनसे आज भी बॉक्साइट की ढुलाई कराई जा रही है।उन्होंने यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में तीन सहोदर भाई-बहन की मौत के बाद सड़क जाम कहा कि जिले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ऐसे ट्रक सड़कों पर चल रहे हैं जिन...