संतकबीरनगर, दिसम्बर 7 -- संतकबीरनगर/कांटे, हिटी। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय रजमार्ग पर स्थित भुजैनी चौराहे के पास शनिवार की भोर में डीसीएम एवं ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम ड्राईवर और खलासी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से ट्रेलर चालक और एक डीसीएम सवार की हालत को गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की वजह से करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। पुलिस ने हाईड्रा मंगवाकर वाहनों का सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया। जनपद अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीदासपुर के रहने वाले 38 वर्षीय डीसीएम चालक विजय शंकर पांडेय पुत्र स्वर्गीय राम अभिलाख पांडेय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में टेंट का सामान लेकर पड़रौना गए थे। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.