हादसे में डिप्टी बैंक मैनेजर की मौत, साथी कर्मी नाजुक
झांसी, जुलाई 14 -- झांसी। ग्वालियर एनएच पर एक होटल के पास मवेशी को बचाने में तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर ट्रक में घुस गई। हादसे में झांसी की एचडीएफसी बैंक शाखा गुरसरांय में डिपटी मैनेजर की मौत हो गई। जबकि कार सवार साथी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा हालत नाजुक बताई जा रही है। लखीमपुरखीरी व हाल झांसी के मसीहागंज निवासी राहुल सैनी बेटा रवींद्र सैनी एचडीएफसी बैंक में गुरसरांय शाखा में डिप्टी मैनेजर थे। बीते रोज वह अपनी साथी कर्मचारी गरिमा माथुर के साथ मीटिंग में शामिल होने आगरा गए थे। देर रात वापस झांसी आ रहे थे। यह भी पढ़ें- कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत जैसे ही कार लेकर ग्वालियर के सरोली थाना क्षेत्र के एक होटल के सामने पहुंचे। तभी कार के सामने एक मवेशी आ गया। जिसे बचाने में राहुल ने स्टेयरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.