फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत पर नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह हुसैनगंज थाना के सात मील चौराहे के पास जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि ट्रैक्टर मालिक पर केस दर्ज कर मुआवजा दिया जाए। जानकारी के अनुसार नहर पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बलुवापुर जाने वाले मार्ग पर नहर में जा गिरा था। हादसे के समय ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। चालक अरुण पासवान निवासी मालीपुर थाना हुसैनगंज ट्रैक्टर के नीचे दब गया था। वहीं शेरा पासवान और गोलू पटेल भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। गंभीर घायल अरुण पासवान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बुधवार को परिजनों ने सात मील चौराहे पर जाम लगा दिया है। मौके पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.