गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र के एनएच-नौ पर हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई। बदायूं की बिसौली तहसील के मोहल्ला शीश महल के रहने वाले साहिल ने बताया कि उनका चचेरा भाई कैफ आईटीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी पर हेल्पर का काम करता था। 26 मार्च को वह ट्रक से दिल्ली से हापुड़ के शेखपुर खिचरा स्थित प्लांट पर जा रहा था। मसूरी थानाक्षेत्र के सुंदर दीप कॉलेज के पास उसके ट्रक में कुछ आवाज आने लगी। चालक बाला ने ट्रक सड़क किनारे लगाकर कैफ को गाड़ी की जांच करने के लिए कहा। वह ट्रक के पीछे गया तो उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...