बरेली, अप्रैल 9 -- बिशारतगंज। पानीपत में कपड़ा की फैक्ट्री में काम कर रहे बिशारतगंज के कुछ लोग घर आने को वहां से एक वैन में सवार होकर चले थे। सड़क दुर्घटना में वैन में आग लग गई, जिसमें सवार बिशारतगंज के वार्ड नंबर 10 के ताहिर मियां की पुत्री निशि की जलकर मौत हो गई थी, जबकि ताहिर मियां और कस्बा के वार्ड 11 के अकील की पत्नी कैसर घायल हो गए थे। जिनको बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को ताहिर की हालत बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टर ने दिल्ली रेफर कर दिया। मंगलवार रात इलाज के दौरान ताहिर 38 वर्ष की भी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...