अलीगढ़, अप्रैल 22 -- हरदुआगंज, संवाददाता। जनपद हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार की दोपहर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत की खबर से दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ऊंटगिर सिल्ला निवासी जीजा जय कुमार गुप्ता 35 वर्ष पुत्र रामबाबू गुप्ता व सहवाजपुर थाना विजयगढ़ निवासी साला राहुल गुप्ता पुत्र भगवान दास गुप्ता उम्र 33 वर्ष दोनों बाइक से मथुरा दवा लेने गये थे। वहीं से दोनों वृन्दावन चले गये जहां उन्होंने बिहारी जी के दर्शन किये जिसका वीडियों जय कुमार गुप्ता ने अपने फेसबुक पर डाला था। यह भी पढ़ें- डिवाइडर से बाइक टकराने से जीजा-साले की मौत दोनों परिवारों में परिजनों का रो-रोकर बुराहालदोनों ही परिवारों में सड़क हादसे में हुई मौत से कोहर...