गोपालगंज, मार्च 31 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल पर सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में जख्मी होकर तड़प रहे एक युवक को जादोपुर थाने की पुलिस ने उठकर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलपुर पुल के समीप एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में जख्मी होकर पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम ने दरियादिली दिखाते हुए उसे उठाकर लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंची। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। -------------------- माड़नपुर गांव में बाइक के धक्के से युवक जख्मी गोपालगंज। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव में म...