मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर। सड़क हादसे में जख्मी युवक की चंदौली स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवां गांव निवासी 40 वर्षीय रवि कुमार बीते रविवार को किसी काम से मिर्जापुर आए थे, जहां से वापस घर लौट रहे थे। बाइक लेकर जैसे ही देहात कोतवाली के लोहंदी के पास पहुंचे, उसी समय सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रवि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जबकि दूसरा बाइक सवार मौका पाकर भाग निकला। घायल रवि को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए परिजन उसे चंदौली स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए थे। चंदौली में उपचार के दौरान शुक्रवार रात लगभग आठ बजे रवि की मौत हो गई।...