दरभंगा, मई 3 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी में सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए व्यक्ति की मौत पटना में इलाज के दौरान दुर्घटना के 13वें दिन हो गई। गांव में लाश पहुंचते ही मातम पसर गया। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ पर सिमरी में गत 17 अप्रैल की शाम में दुर्घटना हुई थी। रसूलपुर निस्ता निवासी हाफिज असद बिठौली की ओर से एनएच 27 पर एक रेस्टोरेंट की तरफ जा रहे थे। मुजफ्फरपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सिमरी पुलिस ने घायल हाफिज असद को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- हादसे में जख्मी की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत वहां से उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। बताया गया है कि पटना में एक निजी अस्पताल में इला...