हादसे में छात्र की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
नवादा, जुलाई 5 -- हिसुआ-खनवां मुख्य पथ पर मीनापुर गांव के समीप शनिवार की अहले सुबह ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में इंजीनियरिंग छात्र अमर कुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अमर की मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन बना रहा। हर कोई इस घटना से स्तब्ध दिखे। वहीं दरगाही बिगहा गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।
अमर की पढ़ाई और व्यक्तित्व ग्रामीणों के मुताबिक, अमर पढ़ने में काफी तेज था। वह शुरू से ही सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देता था, लेकिन इस तरह की घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं इस सड़क हादसें में अमर के दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये दोनों विशाल कुमार और अनिल कुमार उसी गांव के हैं। जानकारी के अनुसार, अमर गर्मी की छुट्टियां बिताने के बाद वापस कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.