गंगापार, मार्च 13 -- अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। मेजा-कोरांव मार्ग पर दोपहर एक बजे के लगभग सिरियारी गांव के सामने हुई इस घटना की सूचना पर सीएचसी मेजा की एंबुलेस पहुंच दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देख अस्पताल के डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। मांडा थाना के भरतीपुर गांव निवासी 53 वर्षीय रमाकांत द्विवेदी अपने भतीजे 18 वर्षीय हर्ष द्विवेदी के साथ किसी काम से कोरांव बाजार की ओर जा रहे थे। बाइक से रहे चाचा भतीजे दोनों जैसे ही सिरियारी गांव के सामने पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन से भिड़ गए। जोरदार टक्कर लगते ही चाचा भतीजे सड़क पर गिर तड़पने लगे। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो घटना स्थल पर भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.