हरदोई, अप्रैल 28 -- हरपालपुर। कटरा बिल्हौर हाईवे पर सोमवार देर रात बद्रीपुरवा गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, उसका चचेरा भाई घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब बाइक सवार दो चचेरे भाई फर्रुखाबाद जनपद के उजरामऊ गांव में एक रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। अरवल थाना क्षेत्र के टिकार गांव निवासी 25 वर्षीय विद्यासागर अपने 20 वर्षीय चचेरे भाई रक्षपाल के साथ बाइक से फर्रुखाबाद के उजरामऊ गांव एक रिश्तेदार की बेटी की शादी से लौट रहे थे। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर ग्राम बद्रीपुरवा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.