शामली, अगस्त 7 -- थानाभवन। कांवड़ ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय कुमार की उपचार के दौरान मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने आरोपी बस चालक के खिलाफ थाना भवन थाने में तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे की थानाभवन थाने में तैनात बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी क्षेत्र के ग्राम कैथौला निवासी हेड कांस्टेबल अजय कुमार 3 अगस्त 2026 की शाम बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से लैब टेक्निशियन की मौत, 13 दिन बाद इलाज के दौरान टूटा दम गंभीर हालत में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान 5 अगस्त 2026 की सुबह उनकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने इस मामले में ...