रुद्रपुर, जून 5 -- सितारगंज। हादसे में घायल सिडकुल कर्मी की इलाज के दौरान हल्द्वानी स्थित अस्पताल में मौत हो गयी। बेनीगंज, हरदोई (यूपी) निवासी अंकित विश्वकर्मा ने बताया कि चिंतीमझरा, सितारगंज निवासी उसके जीजा विमलेश कुमार विश्वकर्मा सिडकुल स्थित कंपनी में काम कार्यरत थे। 30 मई को वह सिडकुल से काम करके वापस अपने घर सितारगंज आ रहे थे। तभी रास्ते में वमनपुरी तिराहे पर सामने से आए एक ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। उन्हें उपजिला अस्पताल, सितारगंज में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...