नोएडा, जून 3 -- दनकौर, संवाददाता। जनगणना ड्यूटी से लौट रही दुर्घटना की शिकार शिक्षिका की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। वही पारिवारिक जनों में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी संगीता रानी दनकौर कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थीं। उनकी ड्यूटी इन दिनों जनगणना कार्य में लगी हुई थी। परिजनों ने बताया कि 27 मई को वह क्षेत्र की सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी में जनगणना का कार्य पूरा करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में संगीता रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, ...