हादसे में घायल शिक्षक की जनगणना में लगी ड्यूटी
कन्नौज, मई 1 -- शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पैर टूटने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ एक शिक्षक की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी गई है। यह मामला तालग्राम ब्लॉक के ग्राम तेराजाकेट स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद जाबिर 10 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। बाइक फिसलने के कारण उनके बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद से उनका उपचार कन्नौज में चल रहा है और पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। शिक्षक का दावा है कि उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी को लिखित रूप में और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचित कर दिया था। प्लास्टर चढ़ा होने के कारण शिक्षक बिस्तर से उठने की स्थिति में भी नहीं हैं, जबकि जनगणना जैसे कार्य में घर-घर जाकर सर्वे करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.