इटावा औरैया, फरवरी 15 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम धनुआ के पास हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध व्यवसायी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथी का इलाज जारी है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कस्बा के महलई टोला निवासी 70 वर्षीय राजकिशोर गुप्ता उर्फ किशोर कुमार अपने साथी 46 वर्षीय जितेंद्र उर्फ छुल्ले निवासी नगला इंछा के साथ बाइक से घर जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार को राजकिशोर गुप्ता ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी कुकी गुप्ता, बेटा हर्ष वा चार बेटियां आरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.