श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- गिरंटबाजार। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला बैजनाथपुर निवासी लल्लू मौर्या (49) पुत्र पंचम लाल मौर्या शनिवार देर शाम का घर से बाहर निकला था। घर के सामने स्थित सड़क पर पहुंचते ही सीएनजी टेम्पू ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में लल्लू गंभीररूप से घायल हो गया। परिजनों की ओर से घायल को मेडिकल कालेज बहराइच ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेन्टर लखनऊ में इलाज के दौरान लल्लू की मौत हो गई। गिरंट थान प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.