गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी में बेकाबू रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ रही है। पिछले दिनों सड़क हादस में घायल व्यक्ति ने आखिरकार दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसई रोड पर छह दिसंबर को हुए एक भीषण हादसे में घायल हलवाई चंद्र प्रकाश ने 27 दिन बाद दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे बॉबी कुमार ने बताया कि उनके पिता काम खत्म कर ऑटो से लौट रहे थे। सेक्टर 9-7 चौक के पास गलत दिशा से आ रही कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हुए थे। शुरू में आरोपी पक्ष ने इलाज का खर्च उठाने का वादा किया था, लेकिन अब पिता की मौत के बाद परिवार ने सेक्टर-9ए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.