बगहा, मई 9 -- नीरज कुमार बगहा। सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह जीएमसीएच में मौत हो गई। विश्वनाथ साह (70) बडगांव के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूत्रों के अनुसार दो बाइक सवार युवक ने बडगांव चौक के समीप सड़क किनारे जा रहे वृद्ध विश्वनाथ साह को टक्कर मार दी। पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा। वहां चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। वृद्ध को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जीएमसीएच में इलाज के दौरान विश्वनाथ साह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वही बाइक शहर दोनों चालक की सामान्य है एवं...