हादसे में घायल विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
मेरठ, मार्च 23 -- दौराला-रूहासा मार्ग पर 15 दिन पूर्व हुए हादसे में घायल बाइक सवार विवाहिता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाने पहुंचे मृतका के भाई थाना सरधना के अलीपुर निवासी युवक ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है। दौराला थाने पर दी तहरीर में थाना सरधना के अलीपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी बहन काजल की शादी चिरौड़ी निवासी अर्जुन से हुई थी। उसकी बहन के ससुरालिया शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी अर्जुन का भी किसी अन्य महिला से संबंध होने के शक में भी बहन मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहती थी। उसकी बहन को उसके पति ने 7 मार्च 2026 को मारपीट कर जान से मारने की नीयत से बाइक पर ले जाकर पेड़ से टकरा दिया था। हादसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.