हादसे में घायल रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत, बेटियों ने दी कंधा
जौनपुर, मई 13 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के पास मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए रिटायर्ड बैंक मैनेजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय संतराम चौरसिया पुत्र छिलगू चौरसिया मंगलवार देर रात किसी कार्यक्रम से पैदल घर लौट रहे थे। नई सब्जी मंडी के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.