मधुबनी, जुलाई 5 -- पंडौल।सकरी थाना क्षेत्र के सकरी पुरानी बाजार में शनिवार की शाम ट्रक और ऑटो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मनीगाछी थाना क्षेत्र के टटुआर गांव निवासी शाजिया परवीन, पिता नौशाद आलम के रूप में हुई है। शनिवार को झंझारपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल शाजिया परवीन को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।शाजिया की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना के ब...