रामपुर, जून 24 -- थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक जिंदगी की जंग हार गया। करीब एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, खरसोल गांव निवासी करीब बीस वर्षीय मोहित 18 जून की शाम सैफनी बाजार से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर कासम नगला गांव के निकट पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए थे। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा जहां, इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी सांसें थम गईं। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...