हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
शाहजहांपुर, मई 15 -- निगोही, संवाददाता। बीस दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। निगोही क्षेत्र के महुरतला गांव निवासी जनार्दन (35) का निगोही-बीसलपुर मार्ग पर कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव गुलैदा के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे बीसलपुर अस्पताल पहुंचाया था, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार रात इलाज के दौरान जनार्दन की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की मौत, पांच घायल यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.