अमरोहा, अप्रैल 22 -- गजरौला। हादसे में घायल युवक को तीन माह बाद भी होश नहीं आ सका है। युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कुदैना निवासी गजराज सिंह 21 जनवरी 2026 को बाइक से किसी काम से गए थे। रास्ते में दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गजराज गंभीर घायल हो गए थे। उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं अभी तक गजराज कोमा में है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- चौकी प्रभारी पर आरोपी को छोड़ने का आरोप, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...