हादसे में घायल युवक को खेत में फेंककर हुए फरार
मेरठ, जून 19 -- शुक्रवार को कालंदी गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दूसरी बाइक सवार युवक ईख के खेत में डालकर फरार गए। किसी तरह राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दभेड़ी मुजफ्फरनगर निवासी मोहसिन पुत्र सलीम सरधना से पिठलोकर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कालंदी गांव के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। सिर में चोट लगने से मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- कालंदी के निकट दो बाइकों में भिड़ंत, युवक घायल दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने उसे खेत में डाला और फरार हो गए। राहगीरों ने किसी तरह उसे वहां से उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.