हादसे में घायल युवक की 20 दिन बाद मौत
रुडकी, मई 10 -- जौरासी में 20 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जौरासी निवासी शमशाद का 18 वर्षीय पुत्र 20 दिन पहले बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पिलखन पीर के पास एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर उसे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.