हादसे में घायल युवक की 17 दिन बाद उपचार के दौरान मौत
बिजनौर, मार्च 16 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान 17 दिन बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर पठानी निवासी राहुल (35) पुत्र सुरेंद्र 26 फरवरी को बिजनौर से बाइक से डीजल लेकर अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि गांव के पास अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गया। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पशु से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल राहुल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे शहर के नर्सिग होम में भर्ती कराया गया, जहां पिछले कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.