हादसे में घायल युवक की लखनऊ में मौत, फुफेरे भाई के हाथ में लगी चोट
हरदोई, जून 25 -- माधौगंज। थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर ज्योली निवासी शिवम गुरुवार करीब 10 बजे पत्नी निधि और बुआ रानी को लेकर किसी काम से डाकघर बाइक से जा रहा था। उसके साथ बुआ का बेटा निहाल भी था। वापसी में गोपलिया-मुनौरापुर मार्ग के सामने कन्नौज की ओर से आ रही बाइक से भिड़न्त हो गई। इससे एक बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सीएचसी के डॉक्टर ने शिवम, उसकी पत्नी निधि और बुआ रानी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां शिवम की हालत नाजुक होने पर परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले गए। परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवम की पत्नी गर्भवती थी। दुर्घटना में चोट लगने के कारण उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। एक तरफ जच्चा और बच्चा दोनों को खतरा है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार और रिश्तेदार रो-रोकर बदहवास हो रहे हैं। मृतक दो भाइयों में बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.